Site icon OmExpress

नगर स्थापना दिवस पर पीबीएम हैल्प कमेटी लोगों को परोसेगी खीचड़ा

आखाबीज और आखातीज पर जरूरतमंद लेंगे खीचड़े का स्वाद

बीकानेर। नगर स्थापना दिवस पर पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से जरूरतमंद लोगों को खीचड़ा परोसा जाएगा। आखाबीज और आखातीज के दिन नगर परम्परा के अनुसार खीचड़ा और इमली का पना लोगों को परोसा जाएगा।

पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट और सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि परम्परागत इस पकवान को बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देशी घी में ही खीचड़ा बनाया जाएगा। नगर स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों को खीचड़ा परोसने का निर्णय इस आपदा के दौरान भी अपने नगर की संस्कृति को जीवन्त बनाए रखने का संदेश आमजन को देने की कोशिश है। कमेटी की इस कोशिश में लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। आखाबीज और आखातीज के दोनों दिन लगभग छह हजार लोगों के लिए खीचड़ा बनाया जाएगा।

कमेटी के कार्यकर्ता इस कार्य के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जनता कफ्र्यू यानि 22 मार्च से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन पैकट्स पहुंचाने की सेवा की जा रही है। कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र में रोजाना साढ़े चार से पांच हजार लोगों का भोजन सुबह और शाम को तैयार किया जा रहा है।

Exit mobile version