Site icon OmExpress

नदी में डूबने से अधेड़ किसान की मौत…

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के कुकुरधरी गांव वार्ड 10 के लक्ष्मीनियां नदी में डूबने से बुधवार की सुबह एक किसान की मौत हो गई। 65 बर्षीय मृतक राजो यादव है।ग्रामीणों के अनुसार घटना सुबह तकरीबन आठ – साढ़े बजे की है। राजो यादव घर से निकल कर नदी पार कर खेत में खाद डालने जा रहे थे।

नदी पार करने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गये और डूब गये। राजो यादव को डूबते देख पीछे चल रहे लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण नदी पर जुटे और कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतरकर काफी मशक्कत के बाद वृद्ध राजो यादव को नदी से बाहर निकाला लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version