नेहरू युवा केंद्र पटना और नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पटना जिला के 9 गंगा प्रखंडों के 51 गांव में गंगा दूतों और युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा 5 हजार पौधा सार्वजनिक स्थल और गंगा नदी के तट पर लगाए जाएंगे ।
कार्यक्रम का संचालन स्वावलंबन के सचिव अनमोल कुमार सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार विवेकानंद युवा मंडल के सचिव गौरव कुमार और अमन कुमार द्वारा व्यापक तौर पर पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

