Site icon OmExpress

नयाशहर थाना पुलिस ने मुक्ताप्रसाद के रजवाड़ा रेस्टोरेंट पर मारी रेड ,दो को पकड़ा

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट की पोल खुली है। अय्याशी करवाने की लगातार खबर सामने आने के बाद नयाशहर थाने की तेजतर्रार एसआई पिंकी गंगवाल ने रेस्टोरेंट पर रेड मारी। पुलिस को देख कई युवतियां पीछे के गेट से भाग गई फिर भी पुलिस ने दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि एसआई पिंकी गंगवाल ने की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रेस्टोरेंट से कैलाश जाट, दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

बतादे मुक्ताप्रसाद के पांच नंबर सेक्टर निवासी पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यहां रजवाड़ा के पास शराब का ठेका खुलने वाला है। कॉलोनी वासियों को इस पर एतराज़ है। रिहायशी इलाके में ठेका होने से आपराधिक गतिविधियां बढ़ने की संभावनाएं बनी रहेंगी। कॉलोनी का माहोल भी दूषित होगा। डोटासरा के अनुसार प्रदशर्न के दौरान रजवाड़ा में युवकों के साथ संदिग्ध युवतियां जाती देखी गई। जिसका विरोध किया गया। जिस पर पुलिस ने रजवाड़ा के अंदर दबिश देकर दो युवकों को दबोचा।

Exit mobile version