Site icon OmExpress

नरसी ग्रुप मुंबई की वर्ल्ड क्लास फैक्ट्री में “समाज गौरव” राज्यसभा सांसद श्रीमान रामचंद्र जांगङा का भव्य स्वागत

मुम्बई।देश की सुप्रसिद्ध इंटिरियर कंपनी नरसी ग्रुप मुंबई की वर्ल्ड क्लास फैक्ट्री में “समाज गौरव” राज्यसभा सांसद श्रीमान रामचंद्र जांगङा का भामाशाह श्री नरसी कुलरिया द्वारा भव्य अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।

बतादे कोरोना संकट से उभरते के बाद देश मे बहुत समय बाद समाज बंधुओं की सामाजिक मुलाकात एवं स्वागत समारोह देखकर समजनों ने प्रसन्ता व्यक्त की।

विश्वकर्मा समाज के गौरव राज्यसभा सांसद श्रीमान रामचंद्र जी जांगङा का शुक्रवार को मुंबई आगमन पर नरसी ग्रुप की नवी मुंबई – वासी में स्थित तीसरी वर्ल्ड क्लास फैक्ट्री में पधारने पर नरसी ग्रुप द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस शुभ अवसर पर नरसी ग्रुप के सीएमडी श्री नरसी कुलरिया डाइरेक्टर श्री जगदीश कुलरिया,तथा – infra-sys interior के सीएमडी श्री चंपालाल सुथार एवं डाइरेक्टर श्री महैन्द्र सुथार, पदम ग्रुप के डाइरेक्टर श्री धर्माराम कुलरिया एवं – नरसी ग्रुप के फेक्ट्री मेनेजर श्री नगाराम सुथार व श्री हनुमानजी सुथार के साथ श्री दिनेश जी सुथार शंकर सुथार भँवरलाल सुथार तथा समस्त नरसी ग्रुप फेक्ट्री स्टाफ द्वारा श्रीमान रामचंद्र जी जांगङा का भव्य अंदाज में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्रीमान रामचंद्र जांगङा ने नरसी ग्रुप के कार्य की सराहना करते हुए भामाशाह श्री नरसी जी कुलरिया एवं समाज बंधुओं के साथ सामाजहित मुलाकात के साथ सामाजिक चर्चा पर भी मंथन किया ।

इस पावन अवसर पर श्री रामचंद्र जांगङा के साथ उनके PA मनीष जांगङा, किशन लाल जागिङ, मीताराम जागिङ, इन्द्र गोठङीवाल पत्रकार दिनेश गौड़, गीतेश जाँगिड़ भी स्वागत समारोह में मौजूद थे ।

Exit mobile version