दिल्ली स्ट्डी ग्रुप (सामाजिक – राजनीतिक – सांस्कृतिक गैर सरकारी संगठन) द्वारा आयोजित फेसबुक लाइव वैश्विक वेबिनार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘स्वामी विवेकानंद का अवतार’’ भारत के डाॅ. विजय जौली तथा स्काॅटलैण्ड के अशीश ब्रहमभट्ट ने बताकर सराहना की।
भारत व स्काॅटलैण्ड के बीच मित्रता को बढ़ावा देते हुए दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डाॅ. जौली ने स्काॅटलैण्ड में बसे भारतीय मूल के 33,000 प्रवासी भारतीयों सहित लण्दन व स्काॅटलैण्ड में करोना महामारी में लोगों की मदद करने के लिए आशीश ब्रहमभट्ट की सकारात्मक भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर स्ट्डी ग्रुप के पिछले 26 वर्षो के कार्यकाल व आशीश ब्रहमभट्ट के जीवन पर एक लघु टेली फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर डाॅ. जौली ने प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्र की भाजपा सरकार व भारत की विदेश नीति की सफलता के लिए स्ट्डी ग्रुप की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आशीश ब्रहम्भट्ट ने भारत में भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए मोदी सरकार की सराहना की। ग्रामीण व शहरी भारत की नब्ज पहचानते हुए, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ अभियान अपनाते हुए, मेक इन इण्डियां व मेड इन इण्डिया प्रचारित करते, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत 38.12 करोड़ बैंक खाते खुलवाने, 8 करोड़ मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत देने पर प्रधानमंत्री मोदी की स्काॅटलैण्ड प्रमुख व्यवसायी आशीश ब्रहम्भट्ट ने जमकर प्रसंशा की।
इसके साथ ही ब्रहम्भट्ट ने कहा कि आज दुनियाॅ भर में भारत व भारतीय, मोदी परिवार की साधारण जीवन शैली, सादा जीवन व उच्च विचारों का अनुकरण करते हैं। इसके साथ-2 संयुक्त राष्ट्र संघ, सार्क, जी-20 व वर्ड एकनाॅमिक फोरम पर प्रधानमंत्री मोदी की आज ‘‘दुनियाॅ के शीर्ष नेताओं’’ में गिनती होती है। इस फेसबुक लाइव कार्यक्रम को दुनियाॅ के 125 से अधिक देशों में देखा व सुना गया।