– पं. रविन्द्र शास्त्री लेख
अपनी चंद्र राशि के फला देश से जानें त्योहारों से भरा नवंबर का यह महीना आपके लिए क्या कुछ लेकर आने वाला है? हमारे इस मासिक फल में आपको इस मासिक राशिफल में आप ये भी जान सकते हैं कि नवंबर के महीने को प्रभावित करने वाले सभी ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है?
नवंबर महीने के इस मासिक राशिफल में आप अपने महीने भर के भविष्यफल के बारे में बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं। साथ ही आप इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की भी संपूर्ण सूची इस मासिक राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं।
इस महीने पड़ने वाले व्रत-त्यौहार की संपूर्ण सूची।
इस महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी।
इस महीने का स्टॉक मार्किट भविष्यफल।
इस महीने में पड़ने वाले नाम लोगों के जन्मदिन की जानकारी।
और नवंबर महीने में जन्मे लोगों की ख़ासियत।
नवंबर महीने का हिंदू पंचांग
हिन्दू पंचांग के अनुसार यह महीना भरणी नक्षत्र में आश्विन/कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा और रोहिणी नक्षत्र में कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को समाप्त होगा। इस महीने भी ग्रहों की चाल का प्रभाव निश्चित रूप से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा।
नवंबर में त्यौहार
आइये अब आपको नवंबर के महीने में पड़ने वाले मुख्य व्रत/त्योहारों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस महीने में कई छोटे-बड़े व्रत त्यौहार मनाये जायेंगे।
चलिए अब नीचे दी गई तालिका में देखें कि, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्यौहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।
दिन/ वार त्यौहार
1 नवंबर 2020, रविवार कार्तिक प्रारंभ
2 नवंबर 2020, सोमवार मासिक कार्तिगाई
3 नवंबर 2020, मंगलवार रोहिणी व्रत
4 नवंबर 2020, बुधवार करवा चौथ/संकष्टी चतुर्थी
8 नवंबर 2020, रविवार भानु सप्तमी/अहोई अष्टमी/राधा कुंड स्नान/कालाष्टमी
11 नवंबर 2020, बुधवार रमा एकादशी
12 नवंबर 2020, गुरुवार गोवत्स्व द्वादशी
13 नवंबर 2020,शुक्रवार धनतेरस/प्रदोष/काली चौदस/हनुमान पूजा/मासिक शिवरात्रि
14 नवंबर 2020, शनिवार नरक चतुर्दशी/तमिल दीपावली/दीवाली, /चोपड़ा पूजा/शारदा पूजा/काली पूजा/कमला जयन्ती/दर्श अमावस्य
15 नवंबर 2020, रविवार कार्तिक अमावस्या/ गोवर्धन पूजा /अन्नकूट/ बलि प्रतिपदा
16 नवंबर 2020, सोमवार चन्द्र दर्शन/ नव सम्वत प्रारम्भ/ भैया दूज/ यम द्वितीया/ वृश्चिक संक्रान्ति
18 नवंबर 2020, बुधवार विनायक चतुर्थी
19 नवंबर 2020, गुरुवार लाभ पञ्चमी
20 नवंबर 2020, शुक्रवार छठ पूजा
21 नवंबर 2020, शनिवार अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ
22 नवंबर 2020, रविवार गोपाष्टमी/ मासिक दुर्गाष्टमी
23 नवंबर 2020, सोमवार अक्षय नवमी/ जगद्धात्री पूजा
24 नवंबर 2020, मंगलवार कंस वध
25 नवंबर 2020, बुधवार देवुत्थान एकादशी/ भीष्म पञ्चक प्रारम्भ
26 नवंबर 2020, गुरुवार तुलसी विवाह/ योगेश्वर द्वादशी/ गुरुवायुर एकादशी
27 नवंबर 2020, शुक्रवार प्रदोष व्रत
28 नवंबर 2020, शनिवार वैकुण्ठ चतुर्दशी
29 नवंबर 2020, रविवार देव दीवाली/पूर्णिमा उपवास
30 नवंबर 2020, सोमवार कार्तिक पूर्णिमा/पुष्कर स्नान/चन्द्र ग्रहण, गुरु नानक जयन्ती/ रोहिणी व्रत
नवंबर माह में किन ग्रहों का होगा गोचर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवंबर के महीने में शुक्र, बुध, सूर्य, गुरु का गोचर होगा। क्योंकि नवंबर में सूर्य के गोचर के अलावा अन्य कई ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं तो जायज़ है कि इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर से जहाँ एक तरफ कई लोगों के जीवन में शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा।
16 नवंबर 2020, सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
17 नवंबर 2020, शुक्र का तुला राशि में गोचर
20 नवंबर 2020, गुरु का मकर राशि में गोचर
28 नवंबर 2020, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
अप्रैल 2020 की मुख्य भविष्यवाणियाँ
इस महीने 16 नवंबर को सूर्य सुबह 6:30 पर अपनी नीच राशि तुला से निकलकर अपनी मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएगा जिसके फलस्वरूप कुछ जातकों को आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि स्वास्थ्य के लिहाज़ से बात करें तो ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है।
इसके अलावा इस समय के दौरान कई जातकों को कार्य क्षेत्र में काफी सफलता मिलने के आसार हैं।
हालाँकि मेहनत
इसके अलावा इस महीने शुक्र ग्रह 17 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर, कन्या से तुला राशि में गोचर करेगा जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे में उन्हें सलाह दी जाती है कि इस समय अवधि में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
इसके अलावा इस दौरान कुछ जातक अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, खुलकर ख़रीददारी भी करेंगे। हालाँकि बावजूद इसके आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके अलावा 28 नवंबर को 7:04 बजे बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जिसके बाद 17 दिसंबर 11:07 बजे तक यह इसी राशि में रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप कुछ जातकों की प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी जिससे कार्य क्षेत्र में आपको बढ़त मिलेगी।
इस समय के दौरान कुछ जातकों के भाई बहनों को उनके कार्य क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी जिससे एक बार फिर आपके घर में संतोष और खुशी का माहौल बना रहेगा।
क्या कहती है नवंबर की शेयर बाजार भविष्यवाणी
तुला राशि में स्थित बुध 3 तारीख को मार्गी गति शुरु करेगा। सूर्य और बुध की युति पर शनि और मंगल की दृष्टि पड़ेगी। सूचकांक में तेजी आने की संभावना है। ऑटोमोबाइल्स (मारुति), बैंकिंग, पेपर, केबल (फिनोलेक्स, स्टरलाइट) और रसद (गति, ब्लू डार्ट) के स्टॉक मांग में होंगे। 6 तारीख को सूर्य विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2020 के अनुसार इससे धातु, गैस, पेट्रोलियम और सीमेंट के शेयरों की मांग बढ़ेगी।
17 तारीख को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा और बुध के साथ युति बनाएगा। इस युति पर मंगल और शनि की दृष्टि होगी। तेजड़ियों के लिये उग्र ग्रह मंगल आग में घी का काम करेगा। बृहस्पति 20 तारीख को मकर राशि में प्रवेश करेगा और यहां शनि के साथ उसकी युति होगी। बृहस्पति और शनि सूर्य द्वारा शासित उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र के माध्यम से पारगमन करेंगे। इस दौरान तेजी जारी रहने की संभावना है।
21 तारीख को विशाखा नक्षत्र में बुध के आने से सराफा बाजार में मांग घट जाएगी। अप्रत्याशित राजनीतिक और प्राकृतिक घटनाओं के कारण बाजार में अशांति और अस्थिरता महसूस की जा सकती है। 23 से 27 तारीख के बीच तेजड़ियों की बाजार में दिलचस्पी कम होगी। हालांकि बाजार में सुधार आएगा और कुल मिलाकर बाजार की स्थिति ठीकठाक रहेगी।
नवंबर के महीने में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे
ज्योतिष अनुसार,नवंबर के महीने 15-16 तारीख से पहले जन्मे लोगों की सूर्य राशि तुला और इसके बाद जन्मे लोगों की सूर्य राशि वृश्चिक होती है। नवंबर में जन्मे लोग दुनिया में प्यार फ़ैलाने और भलाई करने के लिए पैदा होते हैं। इस महीने में जन्मे लोग सफ़लता का अपना रास्ता खुद बनाते हैं और उसपर चलते हैं। नवंबर में जन्मे कुछ दिग्गज चेहरे, विराट कोहली, नीता अंबानी, सुष्मिता सेन, कुंडली।
-न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी माता का मन्दिर न्यू दिल्ली
-7701803003
– 7529934832