Site icon OmExpress

नवनियुक्त प्राचार्य द्वारा पदभार ग्रहण करने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर /अनमोल कुमार

महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर की नवनियुक्त प्राचार्या सह अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनीता सिन्हा को प्राचार्या पदग्रहण के कई दिनों के उपरान्त आज द एलिट सोसाइटी ताजपुर की दस सदस्यी टीम ने महाविद्यालय परिसर में आकर एक सुवासित पुष्प और 25 फलदार और ईमारती पौधों को भेंट करते हुए पदोन्नति पर उन्हें बधाई दिया और बिहार पृथ्वी दिवस के एक दिन बाद आज महाविद्यालय परिसर में प्रोफेसर शिला सिन्हा, प्रो पूजा, प्रो प्रियंका, प्रो विजय गुप्ता, प्रो बिगन राम, लाइब्रेरियन राधा रानी और अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ मिलकर कुल 27 पौधे लगाकर सफल वृक्षारोपण किया गया । विदित हो कि प्रोफेसर सिन्हा स्वयं एक बहुत बड़ी प्रकृति प्रेमी हैं । उनके पति सुधांशु कुमार बिहार राज्य ही नहीं इस देश के गिने चुने पर्यावरणविज्ञों में से एक है । और वृक्षारोपण और फलदार वृक्षों की आधुनिक खेती कर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं । और इन्हीं बातों का संबल लेकर द एलिट सोसाइटी ने मैम का सम्मान किया । और धयातव्य है कि प्रोफेसर डॉ सुनीता सिन्हा द एलिट सोसाइटी के दो दो रिसर्च स्कॉलर डॉ ज्वाला प्रसाद रॉय एवं डॉ विनय कुमार की गाइड रही हैं ।

– संजय कुमार बबलू बिहार

Exit mobile version