Site icon OmExpress

नवनिर्मित विश्वकर्मा भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न

नवनिर्मित विश्वकर्मा भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न
–    आज यज्ञ हवन व महापूजन के साथ भक्ति संध्या का होगा आयोजन
 
बाड़मेर।सृजन के देवता आदि शिल्पाचार्य भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को दानजी की होदी स्थित श्री विश्वकर्मा शिक्षण एवं शोध संस्थान में नवनिर्मित विश्वकर्मा भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम व हर्शोलास से संपन्न हुई। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ इस मंदिर में मां शारदे एवं प्रथम पूज्य गजानंद महाराज की प्रतिमा को भी विराजित किया गया। यह बाड़मेर में अपने आप में एकमात्र मदिर होगा जहा भगवान विश्वकर्मा,माँ शारदे व गणपति महाराज तीनो की प्रतिमाये एक साथ विराजित है। जांगिड़ पंचायत के मीडिया प्रभारी लव जांगिड़ ने बताया की शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार व अनुष्ठानो के साथ विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजेंद्र पुत्र शंकरलाल बरड़वा परिवार द्वारा मंदिर की ध्वजा चढ़ाई गई। वहीं शिखर कलश भाखराराम एवं ओमप्रकाश पुत्र खुशालाराम जोपिंग द्वारा चढ़ाया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना छगनलाल पुत्र भगवानाराम ब्रह्मक्षत्रीय, मां शारदे की प्रतिमा भूराराम पुत्र हेमाराम कुलरिया एवं भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा प्रभुलाल कुलरीया गूंगा गांव वालों की ओर से विराजित की गई। इसके अतिरिक्त माल्यार्पण,तिलक,आरती,श्रंगार आदि की बोलियों का लाभ हेमाराम कुलरिया,ब्रजभूषण शर्मा,कमलादेवी पडमा,बालाराम पडमा,सुनील कुमार कुलरिया,रामेश्वर जांगिड़,जोगाराम कुलरिया,भाखराराम,ओमप्रकाश,भुवनेश्वर कुमार आदि भामाशाहो ने प्राप्त किया। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में यज्ञ हवन के साथ कई धार्मिक अनुष्ठानों आयोजित हुए।भगवान विश्वकर्मा के जयकारो से आसमान गूंजामयान हो गया। प्रतिमाओं को विराजित करने के बाद लघु एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद समाज की ओर से आगंतुक भक्तों के लिए महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। विश्वकर्मा भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या को छात्रावास प्रांगण में एक शाम विश्वकर्मा भगवान के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
भक्ति संध्या के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बोलियां बोली गई, जिसमे समाज के प्रबुद्धजनो एवं समाजसेवीयों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर महाप्रसादी का लाभ लिया। आयोजन में जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल धीर, मंत्री राजेन्द्र बरड़वा, कोषाध्यक्ष किशनलाल धीर, नरसिंह प्रसाद जांगिड़, एडवोकेट भूरेलाल, एडवोकेट पन्नालाल, मोतीलाल ओढ़ाना,नवलाराम कुलरिया, महादेव मांकड़, अरविंद जांगिड़, अजित जोपिंग, नरेश पड़मा समेत सैकड़ो समाजबंधु व मातृशक्ति उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन हरीश गेंपाल ने किया।
आज होगा महापूजन व भक्तिसंध्या का आयोजन :
श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्शोलास के साथ मनाई जाएगी।सोमवार को सुबह सरदारपुरा स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में यज्ञ हवन व महापूजन होगा तथा रात्रि में जागरण व भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी।
 

Exit mobile version