Site icon OmExpress

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख ने पदभार ग्रहण किया

बीकानेर, 12 दिसम्बर। जिला परिषद् के जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद शनिवार को मोडाराम मेघवाल ने जिला प्रमुख के पद का कार्यग्रहण कर लिया। कार्यग्रहण करने से पहले पूजा अर्चना की गई। जिला परिषद स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रमुख का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर सत्कार किया गया। इस मौके पर जिला प्रमुख मोडाराम ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर चलेंगे तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य करवायेंगे।
कार्यग्रहण के अवसर पर उप जिला प्रमुख लक्ष्मी देवी हुक्माराम विश्नोई, भगवाना राम डूडीए पूर्व जिला प्रमुख सुशील सींवरए बिशनाराम सियाग, हरिराम बानाए हेमन्त सिंह यादवए सत्तू खाए जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यए सरपंचए गणमान्य लोगों सहित जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version