Site icon OmExpress

नशे में धुत्त पंस को रंगदारी करना पड़ा महंगा,चढ़े पुलिस के हथे

बिहार(सुपौल)-(ब्यूरों)-शराब के नशे में धुत्त पंचायत समिति को मोबाइल दुकानदार से गाली-गलौज कर पच्चीस हजार रंगदारी मांगना महंगा पड़ गया।दुकानदार सहित स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त पंचायत समिति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।जहां पीड़ित दुकानदार के लिखित आवदेन के आलोक में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार व्यक्ति त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार है।जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र के पतरघटी वार्ड 8 मंगलबाजार निवासी आलोक कुमार जो कि दुर्गा मंदिर चौक पर मोबाइल दुकान करता है बीते शाम करीब साढ़े छः पौने सात बजे दुकान में कई ग्राहकों के बीच मोबाइल रिपेयरिंग कर रहा था इसी बीच पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार शराब के नशे में धुत्त होकर उसके दुकान पर पहुंच कर 25 हजार रंगदारी मांगने लगे और गाली-गलौज करते ये कहने लगे कि तुमको पता नही है कि हम पंचायत समिति सदस्य भी है।जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते कि उसके साथ मारपीट करने लगे।मौके पर मौजूद ग्राहकों सहित अगल-बगल के दुकानदारों ने उसकी जान बचाई जिसके बाद कुछ लोग नशे में धुत्त समिति सदस्य को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।इस इंस्पेक्टर शिव किशोर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवदेन के आलोक में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version