Site icon OmExpress

नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ निधन

नई दिल्ली: मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया हैं. इससे पहले मशहूर शायर राहत इंदौरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. खुद उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी. उन्होंने मंगलवार सुबह ट्वीट पर लिखा था कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं:

ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. उन्होंने उसी ट्वीट में अपने फैन्स से एक गुहार लगाई और कहा, ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी. आपको बता दें कि इस सूचना के बाद ट्विटर पर उनके फैन्स उनकी सलामती की दुआ कr रहे थे .

Exit mobile version