Site icon OmExpress

नागपुरी एल्बम तो के देख के सनम का उद्घाटन

राँची , अनमोल कुमार
“तोके देख के सनम” नागपुरी एलबम हुआ लॉन्च।आज दिनाँक 30 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को एम एस म्यूसिक के द्वारा नवनिर्मित नागपुरी एलबम “तोके देख के सनम”का उद्धघाटन राँची के लोकप्रिय सांसद श्री संजय सेठ जी ने अपने आवासीय परिसर में गीत को ऑनलाइन यूट्यूब पर अपलोड कर के किया।इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ जी ने कहा कि झारखंड कलाकारों का प्रदेश है।यहाँ के कलाकार कम संसाध्नों के बावजूद भी अपने राज्य का नाम देश एवं विदेशों में गौरवान्वित कर रहें हैं।हमें गर्व है कि हम झारखंड में है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता संजय जायसवाल,ललित ओझा,सांसद प्रतिनिधि कुमुद झा,आशुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन ,गौरव अग्रवाल अशोक यादव ,रवि सिंह,रिया कुजूर,ख़ुशी लकड़ा आदि कई लोग उपस्थित थे। एम एस म्यूसिक के द्वारा निर्मित नागपुरी एल्बम “तोके देख के सनम ” कि पूरी शूटिंग झारखंड में हुई है।इस एल्बम के सभी कलाकार झारखंड से ही है। झारखंड के युवाओं में प्रतिभा कि कोई कमी नहीं है।इसी उद्देश्य से एलबम युवाओं के लिए खाश निर्मित किया गया है।इस नागपुरी एल्बम “तोके देख के सनम” के निर्माता अनुराधा अभिनेता मनोज कुशवाहा एवं अभिनेत्री मनिता राज है।वहीं गायक पवन रॉय,संगीत विक्की उराँव,लव लेशली,डी वो पी मनोज कुजूर,कोरियाग्राफर आकांशा मिश्रा, मेकअप मोहन स्टूडियो पवन रॉय,लिरिक्स रत्न पन्ना,एवं प्री एंड पोस्ट एस के प्रोडूक्शन है।यह जानकारी अमन ने दी।

Exit mobile version