Site icon OmExpress

नागरिक सेवा फाउंडेशन ने बांटे वस्त्र
कपड़े पहन कर खुश हुए बच्चें और बड़े,महिलाओं को मिली साड़ियां

बीकानेर,।दीपावली के त्यौहार पर 12 नवंबर को कपड़े पाकर बड़े ,बच्चे और महिलाएं खुशी से झूम उठी। मौका था नागरिक सेवा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित करने का। जैसे ही फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वस्त्र लेकर मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित भाट बस्ती में पहुंचे। पूरी बस्ती के लोग इकट्ठे हो गए। नागरिक सेवा फाउंडेशन के तरफ से नाप लेकर बच्चों, बड़ों को कपड़े और महिलाएं को साड़ियां वितरित की गई। बच्चें तो दीपावली के दिन कपड़े पाकर खुश हो गए। वहीं महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ियां चुनी। किशोर युवाओं ने अपने नाप बताकर पेंट, शर्ट, कुर्ता, जूते आदि लिए। 6 माह के बच्चों के लिए बेबी कंबल पाकर माताएं खुश हो गई।

इससे पहले फाउंडेशन द्वारा कार्यालय आए जरूरतमंद लोगों को वहीं पेंट, शर्ट, जूते,साड़ियां और बच्चों के कपड़े दिए गए बाद में कच्ची बस्ती जाकर वस्त्र वितरित किए गए। वस्त्र वितरण में फाउंडेशन के डा सुंदर किशोर दाधीच, रमेश आचार्य, के के व्यास, घनश्याम मोदी,शिवकुमार वर्मा,रफीक अहमद, चंद्र प्रकाश ओझा, तनिष्क दाधीच,सोहन लाल प्रजापत ,प्रेरक दाधीच, नोविष्का दाधीच आदि शामिल थे।

Exit mobile version