Site icon OmExpress

नागौर आने जाने वाले ध्यान दें मुख्यमत्री दौरे को लेकर यातायात डायवर्जन

शाम 5 बजे तक रहेगी व्यवस्था; भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा


चैक पोस्ट बनाई, वाहनों को चैक करती पुलिस।
नागौर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नागौर आगमन पर शहर के कुछ हिस्से में सुबह 6 बजे से यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। जो शाम 5 बजे तक रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, डीडवाना जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन व बसें विजय वल्लभ तिराहा से गुड़ला तिराहा होते हुए रिंग रोड़ अमरपुरा से या अठियासन रिंग रोड़ होते हुए निकल पाएंगे। वहीं इसी रूट से शहर में प्रवेश करेंगे। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध रहेगा।

इसी प्रकार डीडवाना की तरफ से सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने वाले वाहनों को डीडवाना रिंग रोड़ ओवरब्रिज से विवाह स्थल तक आने की स्वीकृति दी गई है। इससे आगे शहर की तरफ यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा। वहीं ग्राम साढ़ोकन से कस्बा नागौर की तरफ आने वाली सड़क पर सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल तक यातायात पूर्णतया बन्द रहेगा।

Exit mobile version