Site icon OmExpress

नागौर की महिला की पीबीएम में मौत

बीकानेर में बुधवार देररात को कोरोना से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। बीकानेर में कोरोना से यह दूसरी मौत है। यह महिला नागौर की थी जो चार दिन पहले पीबीएम अस्पताल में भर्ती हुई थी।
शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

बता दें कि पांच दिन पहले पीबीएम अस्पताल में नागौर गर्भवती महिला व उसके भाई को भर्ती किया गया था, जिनकी कोरोना जांच कराई गई। दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों को पीबीएम के सुपर स्पेशलियटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया था। यहां शिफ्ट करने के बाद से गर्भवती महिला की हालात नाजुक बनी हुई थी, जिसे वेंटीलेटर पर रखा हुआ था। गौरतलब है कि बीकानेर में चार मार्च से 19 मार्च तक 37 कोरोना रोगी मिले, जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version