Site icon OmExpress

नापासर में भूमि पूजन एवं शिलान्यास 7 फरवरी को

बीकानेर |नापासर के वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी दमजी झंवर ने बताया कि नापासर में राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में श्रीमति सी.एम.मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से तकरीबन 50 लाख की लागत से 5 कमरों व ऑफिस ब्लोक मय फर्नीचर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कुमारपाल गौतम जिला कलक्टर के मुख्य आतिथ्य व संजय कुमार श्रीवास्तव मंडल रेल प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेल्वे बीकानेर की अध्यक्षता में 7 फरवरी को सम्पन्न होगा |

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि नापासर के भामाशाहों द्वारा नापासर में महेश मानव मूल्य संस्थान द्वारा गरीबों को निशुल्क अनाज उपलब्ध करवाया जाएगा और साथ ही रोगियों हेतु निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां एवं डॉ. पवन पंचारिया द्वारा निशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा |

Exit mobile version