Site icon OmExpress

नाबालिक छात्रा की लाश मिली, हत्या की निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

झुंझुनूं। जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के
लोटिया गाँव में एक नाबालिग की
सन्दिग्ध हालत में मौत का मामला सामने
आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब
16-17 साल की 12वीं में पढऩे वाली
नाबालिग की लाश एक कमरे में मिली।
घटना के बाद सूरजगढ़ पुलिस थाने में
लोग एकत्र हो गए और मामले की निष्पक्ष
जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
की। इसके बाद नाबालिग की लाश
चिड़ावा मोर्चरी में ले जाई गई।

जहां
सूरजगढ़ के मेडिकल बोर्ड ने लाश का
पोस्टमार्टम किया। सूरजगढ़ थाना
अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह
करीब 9:30 बजे लोटिया गांव के कुछ
लोग सूरजगढ़ थाने पर आए उनके साथ
एक लड़की का शव भी था। उन्होंने बताया
कि रात को पता लगा कि नाबालिग छात्रा
अपने घर में नहीं है काफी तलाश की गयी।
लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तभी सुबह
पड़ोस में रहने वाली पार्वती देवी ने
नाबालिग छात्रा के घर आकर बताया कि
नाबालिग छात्रा उनके घर पर बेड के पास
पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद चिड़ावा
डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा व
सूरजगढ़ थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने
घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना
किया। स्पेशल जांच टीम को मौके पर
बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

थानाधिकारी ने
बताया कि नाबालिग किशोरी के पिता
सुरेंद्र ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस
ने मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे
जाने तक परिजनों ने नहीं लिया शव।
नाबालिग छात्रा के पिता सुरेंद्र ने
बताया कि बीती रात 11बजे नाबालिग
छात्रा पढऩे के बाद सो गई थी। इसके बाद
रात करीब पौने तीन बजे जब उसके कमरे
में जाकर देखा तो लड़की अपने कमरे में
नहीं थी। काफी देर तक तलाश की गई
लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद
पड़ोस में ही परिवार में चाची ने उनके घर
पर आकर बताया कि लड़की उसके घर
पर सोई हुई है। परिजन जब उसके घर
पहुंचे तो देखा कि लड़की के मुंह में कपड़ा
ठुंसा हुआ था।

साथ ही गले में दुपट्टे का
फंदा सा लगाया हुआ है। परिजनों का
आरोप है कि उनकी लड़की के साथ
दुष्कर्म किया गया, उसके बाद उसकी हत्या
की गई। सर्व समाज के लोग इस घटना के
बाद सूरजगढ़ थाने के आगे धरना पर बैठ
गए। धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि
आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर
के उनकी गिरतारी की जाए। घटना की
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव और
तकरीबन 1 घंटे तक बारीकी से किया
मौका मुआयना साथ ही डॉग स्क्वायड और
एफएसएल टीम को भी मौके पर ही
बुलाया। उनका कहना है कि संदिग्ध
परिस्थितियों में हुई मौत का सही साक्ष्य
जुटाने के लिए ही तुरंत मौके पर पहुंचे हैं
और जल्द ही इसका पर्दाफाश किया
जाएगा। पुलिस ने जाँच के लिए एक
स्पेशल टीम गठित कर दी गई है।

Exit mobile version