Site icon OmExpress

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज,दो नामजद गिरफ्तार

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरो)-जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार की रात गांव के ही एक युवक ने पिस्तौल के बल पर एक नाबालिक से बंद कमरे में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, यहीं नहीं नाबालिक छात्रा को बहला फुसलाकर आरोपी के पास ले जाने के आरोप उनकी भाभी पर लगी है। थाना में दर्ज आवेंदन में पीड़िता नाबालिक छात्रा की मां ने कहा की मेरे पति व बड़े पुत्र पंजाब में मजदूरी करते है। मैं अन्य बच्चों के साथ घर पर रहती हूं, कहा कि बीते बुधवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे खाने के बाद सोने चली गई। में अन्य बच्चों के साथ एक कमरे में सो गई, जबकि मेरी करीब 15 वर्षीय बेटी जो गांव स्थित मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं, वो दूसरे कमरे में सोने चली गई, कहा कि रात्रि करीब बारह बजे मेरी नींद खुली तो, में जब पेशाब करने बाहर गई, वहां से लौटने के क्रम में जब में झोंक कर देखी तो मेरी नाबालिक पुत्री कमरे में नही थी, कहा कि में सोची की शायद सोच के लिए गई होगी। कुछ देर तक जब वह नही लौटी तो परेशान होकर मैं अगल बगल उन्हें खोजने लगी। पता नही लगने पर अपने देवर समेत अन्य लोगो को जगाया और बताया कि बेटी कमरे में नही हैं, कहा कि सभी लोग उन्हें खोजने लगे, करीब एक घंटे के बाद देखी मेरी बेटी पूरब के तरफ से रोती हुई आ रही थी। दर्ज आवेंदन में कहा कि हमलोग अपनी बेटी को घर लाकर पूछताछ किया तो आपबीती बताते हुए कहा कि कमरे जाने के बाद कुछ देर पढ़ने के बाद जब वह कमरे में बिजली बंद कर सो रही थी तो पड़ोस की भाभी दरवाजे ( कमरे) के पास धीरे से आवाज देकर बुलाया और अपने साथ शौच के लिए चलने को कहा, में उनके साथ पूरब की तरफ गई । घर से थोड़ी दूर पूरब गांव के ही ब्रज मोहन कुमार अंधेरे में खड़े थे। उन्होंने गुंजन देवी को कहा आ गई तो गुंजन देवी ने कहा है, फिर उन्होंने मुझे अपने घर चलने को कहा तो मेरी पुत्री द्वारा जाने से इनकार करने पर कमर से पिस्तौल निकालकर मेरी पुत्री के कनपट्टी पर सटा दिया व जोर जबरदस्ती सामने के अपने कमरे में ले गया, जबकि गुंजन देवी इसी दौरान चुपके से निकल गई। ब्रज मोहन कुमार मेरी पुत्री को कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और मेरी पुत्री का कपड़ा खोलने लगा, विरोध करने पर आरोपी युवक ब्रज मोहन कुमार ने पिस्तौल दिखाते हुए धमकी दिया कि चुपचाप जो कहते हैं करो साली , रानी बनाकर रखेंगे, जितना करेगी पैसा देंगे, बस हमको खुश करो। हल्ला करेंगी तो यही पर गल्ला दबाकर हत्या कर देंगे, उससे मेरी पुत्री डर गई। फिर ब्रज मोहन कुमार ने जोर जबरदस्ती मेरी नाबालिक पुत्री से बलात्कार किया। कहा कि उसके बाद उसे सड़क पर छोड़कर चुपचाप घर जाने को कहा और किसी से बात नही बताने की धमकी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता नाबालिक छात्रा की मां की आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी युवक और संलिप्त
महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।

Exit mobile version