Site icon OmExpress

नाबालिग आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

बाड़मेर। आरजेटी थानान्र्गत नाबालिग द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 26 सितम्बर को पुलिस थाना आरजीटी में पिड़ित के पिता ने अपनी नाबालिग लड़की को आरोपियो द्वारा परेशान करने पर, परेशान होकर नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या करने के सम्बन्ध में पुलिस थाना आरजीटी में प्रकरण दर्ज किया गया था।

जिसका अन्वेषण पुलिस उप अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ बाडमेर धन्नापुरी द्वारा शुरू किया गया। अन्वेषण के दौरान बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित पक्ष से अन्वेषण किया गया एवं मुस्तगीस व मृतका की मां के न्यायालय में ब्यान करवाये गये। संदिग्ध मोबाईल नम्बरों की सीडीआर व मैसेज की रिपोर्ट प्राप्त की गई। अनुसंधान से आरोपियों के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरपीएस धन्नापुरी गोस्वामी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीनाक्षी मालवीय, हैड कानि गिरधारीराम, कानि रामचन्द्र व विक्रमसिंह द्वारा भरसक प्रयास कर दमाराम पुत्र जोगाराम जाति जाट निवासी ढेलाणी नाडी, आडेल पीएस आरजीटी एवं जेठाराम पुत्र पदमाराम जाति जाट निवासी सारणों का तला आडेल पुलिस थाना आरजीटी को गिरफ्तार कर बाद तफ्तीश एवं बरामदगी के लिए शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा पेश किया, जहां न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

Exit mobile version