Site icon OmExpress

” नारी काव्य संहिता ” का वर्चुअल विमोचन सम्पन्न….

उदयपुर – रिपोर्ट दीपेश पालीवाल

मधुशाला साहित्यिक परिवार द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ” नारी काव्य संहिता ” ई – सांझा संकलन का प्रकाशन किया गया ।

जिसका विमोचन अष्टमी के शुभ अवसर पर किया गया। इस दौरान डिजिटल अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमे बेंगलूर से आरधना प्रियदर्शनी , मोहाली से आकांक्षा राव , बांसवाड़ा से ज्योति शर्मा , डूंगरपुर से गौमुखी पाटीदार एवं अंजलि राकेश पण्ड्या तथा राजसमन्द से अन्नू राठौड़ एव रुचिका सिंह ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सासाराम बिहार से मीरा श्रीवास्तव ने किया।

” नारी काव्य संहिता ” सांझा संकलन के सम्पादक दीपेश पालीवाल ने बताया कि उक्त संकलन में देश के विभिन्न राज्यो से 95 लेखिकाओं की रचनाओ का समावेश है। आभार मधुशाला परिवार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हर्षित उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Exit mobile version