Site icon OmExpress

नाले की मरम्मत कार्य और साफ़ सफाई को लेकर सौपा ज्ञापन

बीकानेर। महिला आईटीआई रोड वल्लभ गार्डन चौराहे से पहले नाला टूटा होने की वहज से राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस सम्बंध में गुरुवार को सुश्री ज्योति चौधरी पूर्व अध्यक्ष राजकीय डूंगर महाविद्यालय ने जिला कलेक्टर कुमार पाल गोतम से मिलकर ज्ञापन सौपकर अवगत कराया कि बरसात के मौसम से पहले इसकी साफ -सफाई ओर मरम्मत कार्य कर दुरुस्त किया जाए । जिससे राहगीरों ओर वहा के वाशिन्दों को राहत मिले और बड़ी दुर्घटना होने से रोका जा सके।

Exit mobile version