Site icon OmExpress

निगम-पंचायत चुनाव सम्बन्धी जानकारी के लिए ,नवीन कार्यक्रम जारी होने के बाद ही करें सम्पर्क

-जिला निर्वाचन अधिकारी

जयपुर, 20 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ने गुरूवार को आदेश जारी कर कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निर्वाचन से जुडे़ कार्मिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में पधारने वाले सभी आगन्तुक नगर निगम, पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में नामांकन, नाम निर्देशन पत्र, मतदाता सूची, नकल अथवा चुनाव सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त चुनाव के नवीन कार्यक्रम जारी होने के बाद ही कार्यालय में सम्पर्क कर सकेंगे।

आदेश के अनुसार विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन हेतु नागरिक मतदाता वेबसाइट https://www.nvsp.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय मेें सम्पर्क न किया जाए।

इसी प्रकार सभी पंजीकृत मतदाता एवं आम नागरिक नगर निगम-पंचायत की मतदाता सूची के अवलोकन के लिए इसे राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://sec.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे। इसें सम्बन्ध में भी जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय में सम्पर्क न किया जाए।

Exit mobile version