Site icon OmExpress

निजी लैब सीएमएचओ की कार्यवाही जांच राशि से अधिक वसूली पर हुई कार्यवाही

बीकानेर। निजी लैब संचालकों द्वारा एचआरसीटी जांच में लोगों को लूटने का काम किया जा रहा है। जहां तय राशि से अधिक राशि मरीजों से वसूली जा रही है। आज इस लूट के खिलाफ सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा ने कार्रवाई की है। डॉ. मीणा से मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित मार्स इमेजिंग डायग्रोस्टिक लैब में छापा मारते हुए एचआरसीटी की तय राशि से अधिक राशि वसूलते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से सभी निजी जांचकर्ताओं के लिए एचआरसीटी की जांच की राशि 1700 रुपये तय कर रखी है फिर यहां मरीजों से जांच के 3500 रुपये लिये जा रहे थे। जिसके खिलाफ यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने भी निर्देश दिए थे कि तय राशि से अधिक राशि कोई लैब संचालक वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। बता दें कि राज्य सरकार ने एचआरसीटी जांच के लिए ने नॉन एनएबीएच लैब के लिए 1700 व एनएबीएच के लिए 1955 रुपए की दर तय कर रखी है। इससे अधिक राशि कोई लैब वसूल करता है उसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को करें।

Exit mobile version