Site icon OmExpress

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 125 लोगो की हुई जांच 12 रोगियों का हुवा ऑपरेशन के लिए पंजीकरण

बीकानेर।बीकानेर समाचार पत्र वितरक संघ तथा आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय गंगाशहर के द्वारा फ्री नेत्र शिविर दशनाम गोस्वामी समाज भवन धरणीधर में आयोजित किया गया शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, पार्षद सुधा आचार्य , पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, समाचार पत्र वितरक संघ अध्यक्ष पुखराज स्वामी ने किया शिविर में 125 नेत्र रोगियों की जांच की गई जिसमें 12 नेत्र ज्योति विकारो का ऑपरेशन के लिए पंजीकरण हुआ ।डॉ आशीष जोशी ,आर के गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, बेगाराम, रणजीत व अरुण कुमार गुप्ता ने चिकित्सा सेवाए दी ।

समाचार पत्र वितरक संघ के अध्यक्ष पुखराज स्वामी, उपाध्यक्ष भंवरलाल शहु,महासचिव हनुमान गहलोत, सरंक्षक सिराजुद्दीन कोहरी,कोषाध्यक्ष बालेंद्रसिंह,संघटन मंत्री घनश्याम तंवर, सचिव नवलसिंह, शिविर प्रभारी हरीश गहलोत जेठाराम बारूपाल व अनील ने शिविर में रोगियों की सहायता की वितरक संघ का 5 वा नेत्र शिविर है आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करते रहेंगे सभी अतिथियों ने नेक काम की प्रशंसा की ।

Exit mobile version