Site icon OmExpress

नीरज चौपड़ा ने बढ़ाया देश का मान : महावीर रांका

— भारत को मिला गोल्ड, बीकानेर में मनाया जश्न

बीकानेर। ओलम्पिक में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चौपड़ा द्वारा भारत को गोल्ड मैडल दिलाने पर बीकानेर में जश्न मनाया गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर व मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। रांका ने बताया कि नीरज चौपड़ा ने अपनी लगन व परिश्रम के बल पर भारत का मान बढ़ाया है। जश्न के दौरान पवन महनोत, राजेंद्र शर्मा, रमेश भाटी, जितेंद्र आचार्य, आनन्द सोनी, अजय जाजड़ा, घनश्याम रामावत, महेश कल्ला, लोकेश छाबड़ा, रामचंद्र सैन, नरेंद्र सिंह, शिव सैन आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version