लुंबिनी,।विश्व में पहली बार एक कालजयी डायरेक्ट्री प्रकाशन की जा रही है। हिंदी,भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के विकास सरंक्षण तथा संवर्द्धन प्रचार प्रसार के लिए विश्व भर में कार्य कर रहे व्यक्ति तथा संस्थाओं का फ़ोटो सहित विस्तृत परिचय इस डायरेक्ट्री में प्रकाशित किया जायेगा।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” द्वारा विश्व स्तरीय जानकारी के साथ एक ऐतिहासिक महत्व की संग्रहणीय डायरेक्ट्री के रूप में इसका प्रकाशन किया जा रहा है। विगत 5 वर्षों से एक टीम इस डायरेक्ट्री प्रकाशन की योजना पर कार्य कर रही है। संस्थान के अध्यक्ष तथा डायरेक्ट्री के संपादक आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” विश्व में देवनागरी लिपि तथा हिंदी भाषा साहित्य कला और संस्कृति के क्षेत्र में सैकड़ों व्यक्ती तथा संस्थाओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है परंतु ऐसी प्रतिभाएं और संस्थाएं ओझल में है ऐसी प्रतिभाओं और संस्थाओं के उल्लेखनीय कार्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इस डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जा रहा है। सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो में 5 से 9 जून 2003 में सातवां (21वीं शताब्दी के पहला) विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें हिंदी विद्वानों की एक विश्व निर्देशिका प्रकाशन का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रकाशन कार्य को मूर्त रूप देने के लिए इस ऐतिहासिक गौरवशाली ” साहित्याकाश के चमकते सितारे ” नाम को डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जा रहा है।”
देवनागरी लिपी तथा हिंदी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति तथा हिंदी की किसी भी रूप में सेवा करने वाले व्यक्ती और संस्थाएं इस डायरेक्टरी में प्रकाशन योग्य होंगी।
इस डायरेक्टरी में हज़ारों व्यक्तित्व परिचय के साथ शिक्षक, हिंदी लेखक तथा विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बहुत कुछ जानकारियां प्रकाशित की जायेंगी। डायरेक्टरी का प्रकाशन उच्च कोटि के कागज पर रंगीन लेमिनेशन उक्त कवर के साथ बड़े साइज में 500 पृष्ठ में प्रिंट की जायेगी।
ज्ञात हो कि विश्व भर में ख्याति कमा चुकी गैर सरकारी संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” अपनी पंचवर्षीय रणनीतिक योजना के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक कार्य करती आई है।
संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं – यह डायरेक्टरी अपने आप में एक ऐतिहासिक महत्व की डायरेक्टरी होगी। व्यक्ती के न रहने के बाद भी पुस्तके रहती हैं जिन्हे पढ़कर लोग उनके और उनके कार्यों को जान समझ पाते हैं। जिन लेखकों और संस्थाओं का विवरण इस डायरेक्टरी में प्रकाशन किया जायेगा वह सदा के लिए डायरेक्टरी के माध्यम से अमर रहेंगे। यह डायरेक्टरी विश्व के 25 देश के 30 विश्व विद्यालयों तथा सैकड़ों संग्रहालयों तथा पुस्तकालयों में रखी जायेगी। “
इस डायरेक्टरी में फ़ोटो सहित विस्तृत परिचय प्रकाशन के लिए किसी भी हिंदी सेवी व्यक्ती या संस्था द्वारा व्हाटशॉप +977 9804583611 या anandmayalu@yahoo.com पर हिंदी भाषा में अपना विवरण भेजा जा सकता है। जून 2024 में डायरेक्टरी का प्रकाशन कर एक साहित्यिक समारोह में देश विदेश के प्रबुद्ध व्यक्तियों की उपस्थिति में विमोचन किया जायेगा।