Site icon OmExpress

नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए बिहार टीम के मुंगेर के एक खिलाड़ी का चयन

पटना ,अनमोल कुमार

कर्नाटक में 15 से 21 सितम्बर तक आयोजित होने वाली पाँचवी सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए बिहार की टीम का चयन पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चयन प्रतियोगिता के बाद किया गया,मुंगेर के सफियाबाद निवासी मनीष कुमार ने 57किलो ग्राम वर्ग में जगह बनाई है।मनीष का नेशनल चयन होने पर जिला में उत्साह का माहौल हैं क्योंकि मनीष ने 2012नेशनल गेम्स में बिहार को कास्य पदक दिया है और 2017नेशनल में भी मनीष ने बिहार को कास्य पदक दिया है इसलिए इस वर्ष भी इनसे काफी उम्मीद है ।

बिहार टीम में चयन होने पर स्टार यूथ बॉक्सिंग एकेडमी के साथी खिलाड़ी अमन,साहिल,बादल व सोनाली ने मनीष को शुभकामनाएँ व बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Exit mobile version