Site icon OmExpress

नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए सोनिया पहुंचीं ईडी दफ्तर

_राहुल और प्रियंका दवाएं लेकर दूसरे कमरे में साथ रहेंगी
_देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे शक्ति प्रदर्शन नई

दिल्ली : नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ का सामना करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं। वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक ही कार में निकली थीं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी ईडी के दफ्तर में उनके साथ रहेंगे। उन्हें एक अलग कमरे में बिठाया जाएगा। इसकी वजह यह है कि सोनिया गांधी की दवाएं लेकर प्रियंका गांधी गई हैं और उन्हें कभी भी उनकी जरूरत पड़ सकती है। कोरोना से उबरने के बाद भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब है और ऐसे में उन्हें दवाओं की जरूरत रहती है। सोनिया गांधी से ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर स्टार के अधिकारी पूछताछ करेंगे। कहा जा रहा है कि दफ्तर तक राहुल गाांधी, अशोक गहलोत, आनंद शर्मा समेत कई और वरिष्ठ नेता भी साथ जा सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

विपक्षी नेताओं ने सरकार पर बदले की राजनीति का लगाया आरोप
कांग्रेस ने सोनिया गांधी से पूछताछ के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का फैसला लिया है। आज सुबह ही बड़ी संख्या कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर पहुंचे थे और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस बीच विपक्ष के नेताओं की ओर से एक साझा बयान जारी किया गया है, जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। इस बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार बदले की कार्रवाई के तहत राजनीतिक नेताओं को परेशान कर रही है।
देश भर में ईडी के दफ्तरों का घेराव करेगी कांग्रेस
देश भर में कांग्रेस ने ईडी के दफ्तरों का घेराव करने की भी योजना बनाई है। खास तौर पर दिल्ली में जगह-जगह कांग्रेसियों के सड़कों पर प्रदर्शन से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

Exit mobile version