Site icon OmExpress

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने किया सुधीर रॉय का स्वागत

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस)। सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर सुधीर रॉय ने अपना पद ग्रहण करने पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सहायक मंडल सचिव मोहम्मद सलीम क़ुरैशी के नेतृत्व मे उनका गुलदस्ता भेंट कर बीकानेर आने पर स्वागत किया और उसने बीकानेर एवं लालगढ़ मे कर्मचारियों की समस्याओं एवं रेल आवासों के विषय पर चर्चा की।

कॉम ब्रजेश ओझा शाखा सचिव बीकानेर ने कर्मचारियों के आवासों को मरम्मत करवाने, आरओ प्लांट को चालू करवाने एवं नए आवासों के आवंटन पर बात की ओर रेल आवासों की रिपेरिंग को जल्द से जल्द पूरा करवाएं जिससे की कर्मचारियों को आ रही परेशानियों का निवारण हो सके।
यूनियन के पदाधिकारियो की समस्त समस्यों को श्री सुधीर रॉय सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय उत्तर पश्चिम बीकानेर ने सुना ओर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मीटिंग मे कॉम फिऱोज़ खान आदि साथ रहे।

Exit mobile version