नई दिल्ली( ओम एक्सप्रेस ब्यूरो)
कोरोना वायरस को लेकर हर संभव ऐहतियात बरते जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस इस दिशा में गंभीर कदम उठा रहे हैं। गुरूवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह नोएडा के थाना सेक्टर-20 पहुंचे। प्रवेश द्वार पर महिला सिपाही ने थर्मल गन से उनका तापमान रिकाॅर्ड किया। तापमान सामान्य मिलने पर उन्हें थाने में प्रवेश मिला।


प्रवेश द्वार पर महिला सिपाही ने थर्मल गन से उनका तापमान रिकाॅर्ड किया। तापमान सामान्य मिलने पर उन्हें थाने में प्रवेश मिला।पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, हमें लोगों को इस महामारी से बचाना है। इसके लिए सबसे पहले हमें खुद को बचाना होगा।
कोरोना वायरस को लेकर हर संभव ऐहतियात बरते जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस इस दिशा में गंभीर कदम उठा रहे हैं। गुरूवार की दोपहर पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह नोएडा के थाना सेक्टर-20 पहुंचे। प्रवेश द्वार पर महिला सिपाही ने थर्मल गन से उनका तापमान रिकाॅर्ड किया। तापमान सामान्य मिलने पर उन्हें थाने में प्रवेश मिला।


पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, हमें लोगों को इस महामारी से बचाना है। इसके लिए सबसे पहले हमें खुद को बचाना होगा। इसी कारण जिले के प्रत्येक पुलिस कर्मी को प्रशिक्षित किया गया है। सारे थानों में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग गन रखी गई हैं। थाने में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। सामान्य से अधिक तापमान वालों को थाने में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसी तरह थानों में सेनिटाइजर रखे गए हैं। थाने का स्टाफ और बाहर से आने वालों को हाथ धोने के लिए बोला जा रहा है।


गौरतलब है कि नोएडा शहर में अब चार लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। चारों लोगों का ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार किया जा रहा है। नोएडा के करीब 1100 लोगों को उनके घरों में आइसोलेट किया गया है। उन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही हैं। अब तक जिल में दो क्वारांटाइन वाॅर्ड बनाए गए हैं। एक वाॅर्ड नोएडा के नए जिला अस्पताल में और दूसरा ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में है। नोएडा के क्वारांटाइन वाॅर्ड में 400 और ग्रेटर नोएडा में 300 लोगों को रखने के इंतजाम किए गए हैं।