Site icon OmExpress

नोएडा: नौकरी की तलाश में दर-दर भटका बीटेक छात्र, फांसी लगाकर दी जान

नोएडा. दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 70 में एक युवक ने शनिवार सुबह खुदकुशी (Suicide) कर लिया. कानपुर का रहने वाला अमन नौकरी की तलाश में नोएडा आया और जब उसे कहीं नौकरी नहीं मिली तो उसने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. बीटेक का छात्र अमन सचान कानपुर के देवमनपुरा गांव का रहने वाला था. मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

दरअसल, अमन बीटेक कंपलीट करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. लॉकडाउन के बाद बीते 6 अगस्त को प्राइवेट जॉब की तलाश में वह नोएडा में किराए पर रह रहे अपने भाई-भाभी के पास आ गया. यहां लाख कोशिशों के बावजूद उसे कहीं प्राइवेट नौकरी भी नहीं मिली. इस बात से दुखी होकर उसने कमरे में फंखे से लटककर फांसी लगा ली.
मृतक के भाई आकाश सचान का कहना है कि घर से अमन को पूरा सपोर्ट था. यहां प्राइवेट नौकरी की तलाश में आया था. लेकिन आज उसने ये कदम कब उठा लिया, पता ही नहीं चला. हम दोनों उस समय ड्यूटी पर थे, जब वापस आये तो हमारे होश उड़ गए. हमारा भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा.

Exit mobile version