Site icon OmExpress

नोएडा में दिनदहाड़े पुलिस मुठभेड़, 3 बदमाशों को लगी गोली

नोएडा /फेज टू थाना पुलिस और बदमाशों की आज दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है. घायल बदमाशों की पहचान रोहित, नंदकिशोर और माखन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ये तीनों शातिर लुटेरे हैं. इनमें से रोहित पहले भी जेल जा चुका है. बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ फेज टू कोतवाली इलाके के फूल मंडी क्षेत्र में हुई. यहां चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को रोका गया तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश घायल हो गए. तीनों ही बदमाशों को पुलिस की गोली पैर में लगी.

पता चला कि इन लोगों ने 30 सितंबर को एक ऑटो चालक के साथ लूट की और उसकी हत्या कर उसका शव फेस टू इलाके में फेंक दिया. इसके बाद ये ऑटो लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में तीनों की गिरफ्तारी कर ली है और ऑटो को बरामद भी कर लिया है.

ड्राइवर को अंगोछे से मारा और ऑटो लूटा: एसएसपी

मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना फेज टू में एक शव बरामद किया गया था. शिनाख्त की गई तो वह एक ऑटो ड्राइवर निकला. जांच में पता चला कि अंगोछे से ड्राइवर को मारा गया था और उसका ऑटो लूट लिया गया था. मामले में ऑटो बरामद कर लिया गया है. वहीं तीन अभियुक्तों की पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी हुई है. एसएसपी के अनुसार इनमें से कुछ अभियुक्त पहले भी जेल जा चुके हैं ।

Exit mobile version