Site icon OmExpress

नोखा के मूंदड़ गांव में नाई ने सांसी समाज के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने पर मामला दर्ज

बीकानेर ।नोखा के मूंदड़ गांव में नाई ने सांसी समाज के तीन बच्चों के बाल काटने से मना कर दिया। अपमानित कर तीनों को दुकान के बाहर निकाल दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जसरासर थाने में केस दर्ज हुआ।

विवाद के तूल पकडऩे से पहले ही दुकानदार फरार हो गया। मानवाधिकार आयोग को भी संज्ञान लेने के लिए लिखा गया है। मूंदड़ गांव में सांसी परिवार के तीन बच्चे रेवंताराम (15), राजूराम (15) और बजरंगलाल (11) पिछले दिनों नाई की दुकान पर कटिंग करवाने पहुंचे थे। कुर्सियां खाली देखकर तीनों बच्चे बैठ गए तो दुकानदार चेनाराम नाई भडक़ गया। उसने तीनों बच्चों को छोटी जाति का बताकर कटिंग करने से मना कर दिया और अपमानित करने के बाद धक्के देकर दुकान से निकाल दिया।

Exit mobile version