Site icon OmExpress

नोखा तहसील के पांचू की रोही में आगजनी से एक किसान की ढाणी में नगदी व जेवरात जलकर राख हुआ

बीकानेर।नोखा तहसील के पांचू की रोही में आगजनी से एक किसान की ढाणी में नगदी व जेवरात जलकर राख हुआ

जानकारी के अनुसार पांचू के दुलिया धोरा रोही में जेठाराम मेघवाल की ढाणी में बने झोंपड़ों में अचानक आग लग गई। आग से झोपड़ों में रखा अनाज, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। पीड़ित जेठाराम ने बताया कि आग की लपटें देखकर हम भागकर आए व झोपड़ों के पास बंधे पशुओं को बाड़े से बाहर निकाला। आग लगने का शोर सुनकर आसपास ढाणियों के मनोज कुमार, ओमप्रकाश, धारुराम, उमाराम, हीराराम आदि लोग भागकर आए।

ग्रामीणों ने गांव से पानी के टैंकर लेकर पहुंचे तब तक झोंपड़ों में रखी करीब 3 क्विंटल बाजरी, 2 क्विंटल मोठ, 2 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल तिल, एक सोने की ठुसी, सोने की कंठी, चांदी की 2 पायजेब, 2 जोड़ी कंदोड़ा सहित घरेलू सामान सहित करीब 15 हजार रुपए नकदी जलकर राख हो गई। शुक्रवार सुबह गांव के दर्जनों लोग पीड़ित के घर पहुंचे और आर्थिक सहयोग दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलवाने की मांग की।

Exit mobile version