Site icon OmExpress

नोखा में किसान मेला आयोजित 

बीकानेर, 25 सितम्बर। कृषि विज्ञान केन्द्र बीकानेर द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत बुधवार को नोखा में किसान मेला आयोजित किया गया। इसमें लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश तांबी थे। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यदि हम समय रहते सावचेत नहीं हुए, तो भविष्य में भीषण जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। तांबी ने नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष दुर्गासिंह ने कम पानी वाली फसलें लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल के बिना कल की उम्मीद रखना निरर्थक है। उन्होंने बाजरे के मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में बताया। डाॅ. एनएस खंगारोत ने गृह वाटिका के महत्व की जानकारी दी।

डाॅ. बीएस मिठारवाल ने आज के दौर में पौधारोपण की आवश्यकता के बारे में बताया। डाॅ. उपेन्द्र कुमार मील ने बकरीपालन, पशुपालन एवं इसके प्रबंधन के बारे में बताया। सीमा शर्मा ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
Exit mobile version