Site icon OmExpress

नोखा में दी गई पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि

बीकानेर। नोखा बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व भंवरलाल शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये, श्री भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को 95 में वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नोखा मंडल अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र संचेती ने बताया कि स्व भंवरलाल शर्मा राजस्थान जनसंघ के स्तंभकार, भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर लाल शर्मा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. परम-पिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित पंचारिया ने कहा बीजेपी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा जी के निधन की सूचना से अत्यंत दुःख हुआ. जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन व जनसेवा के लिए उनका संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणीय है. मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र संचेती ,भाजपा नेता अमित पंचारिया ,भाजपा आई टी सेल के अमित गोयल, दिनेश सारस्वत, गगनदीप जोशी, रामेश्वर लखारा व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version