Site icon OmExpress

नोखा में महिला के साथ समूहिक बलात्कार

बीकानेर। जिले के नोखा तहसील थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दी कि कुछ लोगों ने उसको उठाकर गाड़ी में ले जाकर उसके साथ बारी बारी दुष्कर्म किया उनके कई साथ कुछ और लोग भी थे। नोखा पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे है। पुलिस केअनुसार महिला ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि नोखा के वार्ड नंबर 5 निवासी मुलचंद, जगदीश पुत्रगण अमराराम, संतोष पत्नी रामलाल, जितेन्द्र भार्गव पुत्ररामलाल, ओडिंट लाडनू निवासी सीता, बजरंग उसे गाड़ी में डालकर ले गए और बारी-बारी से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस नेआरोपितों के खिलाफ धारा 376डी, 342, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Exit mobile version