Site icon OmExpress

नोखा में हिंदू धर्मयात्रा 10 अप्रैल को

नोखा।रामनवमी के उपलक्ष्य में नोखा में श्री रामनवमी महोत्सव समिति नोखा द्वारा भव्य हिन्दू धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा । मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मदिन के अवसर पर नोखा में भव्य हिन्दू धर्मयात्रा 10 अप्रैल 2022 को प्रातः 09 बजे गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी । यह धर्म यात्रा अमर शहीद श्री जगदीश बिश्नोई स्मारक से रवाना होकर क्रमशः नवलीगेट, हाईवे होते हुए घंटाघर,मिर्ची गली ,भूतड़ा कोल्हू, लखारा चौक, गाँधी चौक, मरोठी चौक,महावीर चौक, जैन चौक, लाहोटी चौक, पिम्पली चौक, शिशुवाटिका होते हुए पुनः शहीद स्मारक पर समापन कि जाएगी । अनेक सामाजिक संगठनों इस धर्म यात्रा का अपने क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारियां की है।

Exit mobile version