Site icon OmExpress

नोखा में 30 बैड के श्रीबालाजी अस्पताल का शुभारंभ

बीकानेर।गुरुवार को जिले के नोखा सुजानगढ़ रोड़ पर श्रीबालाजी अस्पताल का भव्य शुभारंभ दाताश्री रामेश्वरानंद महराज बीकानेर व बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित के कर कमलों से हुआ।
दाताश्री रामेशवरानन्द जी ने पुजा अर्चना करते हुए इस अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को ठीक करके भेजने की कामना की तथा एडवोकेट अजय पुरोहित ने शुभकामनाओं के साथ इस कार्य को सेवा भावना से करने की सलाह दी।

शुभारंभ समारोह में स्थानीय नागरिक के साथ-साथ आस पास के गांवों के लोग व बीकानेर से भी अनेक लोग उपस्थित हुए। श्री बालाजी अस्पताल में आऊट डोर – इनडोर की व्यवस्था है। डॉ ओमप्रकाश के बताया कि 30 बैड के इस अस्पताल में आधुनिक मेडिकल सुविधा है । स्त्री-पुरुष व बच्चों के इलाज की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। इस हॉस्पीटल को बनाने में धरमाम पुनिया, सुरजीत बराला,पी.आर.ढाका का अथक परिश्रम लगा। समारोह में रघुवीर सिंह भाटी सहित नोखा निवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version