Site icon OmExpress

नोखा विधानसभा क्षेत्र के पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोटों की अपील की

बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने नोखा विधानसभा क्षेत्र के पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोटों की अपील की। इस दौरान अम्बेडकर सर्किल से बाबा साहेब की मूर्ति को पुष्प अर्पित कर काफिले के साथ निकले मेघवाल नवली गेट,जैन मंदिर,गणेश-हनुमान मंदिर,कृष्ण मंदिर,कपड़ा पट्टी,घंटासर,भूतड़ा कोलू,लखारा चौक,कटला चौक,जैन चौक होते हुए महावीर चौक पहुंचे। रास्ते भर भाजपा प्रत्याशी का नोखा नगरवासियो की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर मेघवाल के साथ पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई,सुरेन्द्र सिंह,अशोक भाटी, आसकरण भट्टड,कैलाश विश्नोई,मांगू सिंह,डॉ महेन्द्र संचेती,महेन्द्र चौहान,रिछपाल सिंह,रामरतन तर्ड,मेघ सिंह,भजन लूणावत,जेठाराम,प्रकाश लूणावत,बाबू सिंह पडिहार,सईराम सियाग सहित अनेक भाजपाई शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने आमजन से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में उनके घर का प्रत्येक सदस्य आपके माध्यम से ही मोदी को वोट करेगा क्योंकि अर्जुन राम ने अपने वक्तव्य में कहा था कि एक परंपरा है कि मेरे माध्यम से ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलेगा। आप जो मुझे वोट देंगे वही वोट प्रधानमंत्री को मिलेगा। इसके बाद मेघवाल की समता भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें 19 अप्रेल को अपने बूथों पर जिम्मेदारी से बैठकर एक एक वोट बूथों तक लाएं। अगर हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

Exit mobile version