Site icon OmExpress

नोखा विधायक बिश्नोई ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र विघटनकारी अनूप मंडल के खिलाफ कार्यवाही की रखी मांग

नोखा, (ओम एक्सप्रेस )।नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर विघटनकारी अनूप मंडल द्वारा जैन धर्म के बारे में तथ्यहीन, भाम्रक प्रचार कर जैन धर्मावलम्बियों की भावनाओं को आहत कर सामाजिक कटुता बढ़ाने वाले कृत्यों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने कहा कि विघटनकारी संगठन अनूप मंडल द्वारा पिछले कुछ वर्षो से लगातार बिना तथ्यों के जैन समाज के बारे में भ्रामक प्रचार कर जैन धर्मावलम्बियों की भावनाओं को भड़काने का दुष्कृत्य किया जा रहा है । जैन तीर्थंकरो, जैन साधु, साध्वियों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचायी जा रही है जिसको लेकर पूरे भारत के न केवल जैन समाज अपितु सभी समाजों में रोष व्याप्त है । इसलिए विघटनकारी अनूप मंडल के खिलाफ कार्यवाही कर इनको राजस्थान में प्रतिबंधित कराने का कार्यवाही की जाए ।

Exit mobile version