Site icon OmExpress

नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई पहुंचे जनता रसोई

– सेवादारों की हौसला आफजाई की ओर सहयोग का वादा किया

बीकानेर। ( ओम एक्सप्रेस )

नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई और विद्वान ब्लौगर सुरेंद्र सिंह शैखावत सोमवार को पीबीएम हेल्प कमेटी की ओर खेतेश्वर नगर में 51 दिन से संचालित जनता रसोई केन्द्र पहुंचे और जनता रसोई केन्द्र के कार्य को देखा और सब्जी भी बनाई , कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया, विधायक बिहारी लाल ने जनता रसोई केन्द्र के कार्य को देखकर भुरी भुरी प्रशंसा की

कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने विधायक का आभार व्यक्त किया और 51 दिनों से बनने वाले भोजन की पुरी जानकारी दी व बताया कि कैसे भोजन वितरण कर रही है विधायक महोदय ने कमेटी के कार्य को देखकर कार्य करने वाली टीम का ताली बजाकर हौसला अफजाई किया तो वहीं कमेटी के एडवोकेट बजरंग छींपा ने कमेटी की और से संचालित जनता रसोई केन्द्र में आने पर टीम का हौसला अफजाई करने पर विधायक का आभार व्यक्त किया और सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कमेटी के साथ लगी सिविल डिफेंस संस्थान और कमेटी की टीम के कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की, राणु सिंह राजपुरोहित राजु सिंह राजपुरोहित भागिरथ सिंह राजपुरोहित पहलाद सिंह राजपुरोहित मदन सिंह राजपुरोहित कौशल पडिहार बबलु जनागल रवि खत्री दिपक जीनगर सुभाष रामेश्वर सिंह ओम सिंह राजपुरोहित लक्ष्मण सोनगरा संजय सोलंकी टिलु बीकानेरी सुनीता मोडासिया छगन पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे,नोखा विधायक ने कमेटी को सहयोग का वादा किया ।

Exit mobile version