Site icon OmExpress

नोखा :सब्जी की लड़ाई में पति ने चाकू घोंप किया अधमरा

OmExpress 8th Year

कैरी की सब्जी देख इतना नाराज हुआ कि खुद बनाने लगा, पत्नी ने कहा- लाइए, मैं बना देती हूं; इस पर भड़क गया और कर दिए वार

बीकानेर/नोखा।कैरी की सब्जी पसंद नहीं आने पर पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना छह दिन पुरानी है और अब तक महिला जयपुर के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। मंगलवार दोपहर इस आशय का मामला महिला के भाई ने नोखा थाने में दर्ज कराया है।
घायल महिला सीतादेवी के भाई मालू सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 जून को उसकी बहन घर में काम कर रही थी। तभी उसके पति ने पूछा कि सब्जी क्या बनाई है? सीता ने कैरी की सब्जी बनाने की बात कही तो पति नाराज हो गए। वो खुद अपने लिए अलग सब्जी बनाने लगे तो सीता ने कहा कि वो दूसरी सब्जी बना देती है। इस पर झगड़ा बढ़ गया और माल सिंह ने सीता पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी छाती पर इतनी जोर से चाकू का वार हुआ कि वो वहीं बेहोश हो गई।

इसके बाद सीता को नोखा के अस्पताल ले जाया गया। यहां से पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी सीता को होश नहीं आया तो जयपुर रेफर कर दिया गया। उसे अब जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीता के भाई मालू सिंह ने मांग की है कि माल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए।। पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। जांच उप निरीक्षक भोलाराम को सौंपी की गई है।

Exit mobile version