Site icon OmExpress

नोहर विधायक चाचाण ने कोटे हस्पताल में तीन लाख रुपये के उपकरण दिया

नोहर, 4 अप्रैल। विधायक अमित चाचाण द्वारा विधायक कोटे से करीब तीन लाख रुपये की लागत से विभिन्न सामान दिया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में चिकित्सकों व नर्सिग स्टाफ के लिए विधायक अमित चाचाण द्वारा विधायक कोटे से तीन लाख रुपये की लागत से उपलब्ध करवाया गया सामान राजकीय चिकित्सालय प्रभारी जसवंत मीणा को सोंपा। विधायक अमित चाचाण ने राजकीय चिकित्सालय प्रभारी को दो लाख रुपये की लागत से सैनिटाईजर, चिकित्सकों व नर्सिग स्टाफ के लिये पीपीईकिट, एन 95 मास्क, शु कवर, कैप व सैनिटाईजर छिडक़ाव के लिए काम आने वाला उपकरण दिया। इसके अलावा बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा को एक लाख रुपये की लागत से मास्क व सैनिटाईजर दिये गये।

डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि उक्त मास्क व सैनिटाईजर क्षेत्र के पीएचसी व सीएचसी पर भेजे जायेगें। विधायक अमित चाचाण ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने विधायक कोटे से हनुमानगढ़ राजकीय चिकित्सालय में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण के लिये विधायक कोटे से दो लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। इस मौके पर कांग्रेसी नेता सोहन ढि़ल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप सेवग, नरेन्द्र तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version