Site icon OmExpress

नौलखा के निधन से बीकानेर के व्यापार व उद्योग जगत के साथ साथ सामाजिक क्षति

बीकानेर।तेरापंथ समाज के वरिष्ठ , दबंग एवं संघ हितैषी सुश्रावक श्री मूल चंद जी नौलखा 85 वर्ष का 3 दिसम्बर को देहावसान हो गया है,उनका शुक्रवार की सुबह पुश्तेनी गांव दियातरा कोलायत में अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर परिजनों को शौक सवेंदना प्रकट करते हुए उनके भाई पूर्व सरपंच दियातरा हीरालाल लिखा है।

बीकानेर उधोग जगत के कर्णधार, व उघोगश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मूल चंद किसी परिचय के मोहताज नही है, आप एक ओजस्वी व प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे, तेरापंथ धर्म संघ के प्रमुख श्रावक परिवार मे शामिल श्री नौलखा के यहाँ संघ के दो आचार्यो का पधारना हो चुका है। आप सेवाभावी गंभीर ज्ञानी श्रावक थे , देव गुरु धर्म के प्रति आपकी अनंत आस्था थी, आपका पूरा परिवार संस्कारीत है, व संघ समर्पित है। सुश्रावक श्री मूल चंद जी नौलखा की दिवंगत आत्मा के भावी आध्यात्मिक विकास की बहुत बहुत मंगलकामना ।अमृत इंडिया दिल्ली के संपादक अमृतलाल जैन ओम एक्सप्रेस से पत्रकार ओम दैया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं पदाधिकारियों ने गुरुवार को वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी मूलचंद नवलखा के देहावसान पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए बताया कि नवलखा के निधन से बीकानेर के व्यापार व उद्योग जगत के साथ साथ सामाजिक क्षति भी हुई है । मूलचंद नवलखा प्रमुख उद्योगपति होने के साथ साथ समाजसेवी व धार्मिक प्रवर्ति के व्यक्तित्व के भी धनी थे । इनके द्वारा अपने गांव दियातरा में बाबा रामदेव मंदिर का निर्माण भी करवाया गया है । उद्योग जगत में इनकी युगप्रवर्तक की भूमिका रही और बीकानेर जिला उद्योग संघ को भी इनका मार्गदर्शन निरन्तर मिलता रहा है ।

Exit mobile version