Site icon OmExpress

नक़ली नोट छापने वाले गिरोह के दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर।शहर में जाली नोट छापकर बाजार में दुकानों पर चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पश्चिम जिले की बगरु थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 42 हजार रुपए के नकली नोट और छापने वाली मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए है। यह कार्रवाई एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में बगरु थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मीणा और उनकी टीम ने की।

Exit mobile version