Site icon OmExpress

पंचदशांग क्वाथ काढ़ा पिलाया भगतसिंह यूथ क्लब ने

क्लब आधी दरों पर उपलब्ध कराएगा राशन सामग्री बीकानेर। भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा रविवार को गोपेश्वर बस्ती में श्री मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला की तरफ से आयुर्वेदिक काढ़ा पंचदशांग क्वाथ पिलाया गया। योगेश पुरोहित के अनुसार गिलोय, आंवला, तुलसी, अडूसा, गाजवा, लेहसुवा, खत्मी, बंप्सा पती, मुलहठी, उन्नाव, हंसराज, खुब्बाजी, एरंड मूल, सौंफ इत्यादि औषधियों के पाउडर को मिक्स कर यह काढा बनाया गया है। आज लगभग 75 व्यक्तियों को यह काढ़ा बनाकर निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस काढे के सेवन से खांसी जुकाम व श्वास संबंधित बीमारियों पर नियंत्रण रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। क्लब के कार्यकर्ताओं विनोद जोशी, हेमंत शर्मा, विजय पाल चौधरी, किशनलाल गेधर, सी पी सोनी, ओमी सुथार, रवि सिरोही, नंदू चौधरी, अरुण सुथार, मयंक शर्मा, राजेश जोशी, शिवप्रकाश जोशी, कालूसिंह राजपुरोहित, शिव सुथार, राजाराम बिश्नोई, चतुर्भुज तिवाड़ी, मनोज नाहटा, वेदप्रकाश आर्य, भावेश पुरोहित इत्यादि ने आज प्रथम दिन घर घर जाकर काढे का वितरण किया।

आधी दरों पर उपलब्ध रहेगी राशन सामग्री क्लब के प्रवक्ता गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि स्वाभिमानी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के

लिए भगतसिंह यूथ क्लब द्वारा अगले एक दो दिन में 15 रु किलो आटा, 15 रु किलो चावल, 20 रु किलो चीनी व 5 रु प्रति नग साबुन की दर पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Exit mobile version