मेहता ने बताया कि बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरनसर, कोलायत, पांचू पंचायत समिति के प्रधान की चुनाव प्रक्रिया सम्बंधित पंचायत समिति कार्यालय में सम्पन्न की जाएगी। पूगल पंचायत समिति के चुनाव पूगल उपखंड कार्यालय व प्रधान बज्जू खालसा पंचायत समिति के चुनाव बज्जू स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में होंगे। मेहता ने बताया कि प्रमुख व प्रधान चुनाव के लिए प्रातः 10 बजे से बैठक प्रारम्भ होगी। 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। अपरान्ह 1 बजे तकअभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।
पंचायती राज आम चुनाव: गुरूवार को होंगे जिला प्रमुख, प्रधान के चुनाव

