Site icon OmExpress

पंचायत चुनाव आरक्षण प्रक्रिया लागू होने से पहले ही प्रधान प्रतिनिधि का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

आगरा / शमशाबाद – पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से हैं कई प्रत्याशी आरक्षण क्लियर होने का इंतजार करने में जुटे हैं तो कई प्रत्याशी चुनाव की तैयारियां करने में जुटे हैं इसी को लेकर शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकतरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा गांव में किए गए अच्छे विकास को लेकर ग्राम पंचायत सिकतरा के प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिकरवार का जोरदार स्वागत सम्मान किया इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिकवार को फूल माला पहनाकर व स्वफा बांधकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान स्वागत सम्मान कार्यक्रम में तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हुई ग्रामीणों द्वारा बताया गया ग्राम प्रधान द्वारा हमारे गांव में काफी विकास कार्य कराए है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिकरवार हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन और रात में खड़े रहते हैं इसी को लेकर हमें काफी खुशी है कि हमारे ग्राम प्रधान द्वारा हमारे गांव में काफी विकास कार्य कराया नाली खरंजा व पानी की टंकी सहित तमाम व्यवस्थाएं ठीक कराएं प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिकरवार दिन और रात हमारी हर समस्या में खड़े थे इसी को लेकर हमने आज शमशाबाद के आगरा रोड स्थित बड़ा गांव पर स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया है इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जय प्रकाश भारती , अमित कुमार , विमल डॉक्टर भूरे सिंह ,राजेंद्र पहलवान टिंचू ,रामप्रकाश, बसंत कुमार दिनेश कुमार, सोमबीर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Exit mobile version